रायपुर। प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज द्वारा कल 21 दिसंबर एवं 22 दिसंबर को दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन तिल्दा समीपस्थ ग्राम तुलसी में किया गया है। इस अधिवेशन को कूर्मि संझा नाम दिया गया है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऐसे फर्जी कार्यक्रमों से दूर रहने का आग्रह किया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर जिन पदाधिकारियों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है वे फर्जी एवं असंसैधानिक रूप से पदस्थ है। वैसे भी इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री का शामिल होना उनकी छवि को धुमिल करने जैसा है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सांसद बघेल महासभा के नाम पर फर्जी लोगों को संरक्षण देना बंद करे। सांसद विजय बघेल छत्त्तीसगढ़ के कूर्मियों को गुमराह करना बंद करें। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि समाज संगठित होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राजनीतिक स्वार्थपूर्ति के लिए कुछ लोगों द्वारा महासभा के पंजीयन का दुरुपयोग करते हुए फर्जी पदाधिकारियों को मंचासीन किया जा रहा है। ऐसे लोगों और संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
कूर्मि संझा जैसे फर्जी कार्यक्रमों से रहे दूर, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह….
Previous Articleपंडरिया विधायक भावना ने विधानसभा में उठाए जनहित से जुड़े मुद्दे
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | ||||
| 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 |
| 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 |
| 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 |
| 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















