मध्य प्रदेश में भोपाल के तीन बिल्डर्स के यहां जारी आयकर विभाग की छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्वालिटी बिल्डर और ईशान बिल्डर के 52 ठिकानों पर बुधवार को रेड शुरू की थी। विभागी कार्रवाई में अघोषित रूप से विभिन्न कंपनियों में लगभग 300 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी मिली है। ये कंपनियां भोपाल, इंदौर के अतिरिक्त जबलपुर, कटनी और रायपुर की हैं। निवेश में छत्तीसगढ़ के बड़े खनन कारोबारी का नाम भी सामने आ रहा है।

बता दें कि आयकर विभाग की ओर से भोपाल में 49, इंदौर में दो और ग्वालियर में एक स्थान पर छापेमारी की गई है। ये ठिकाने तीनों बिल्डरों से जुड़े हैं।

सहारा सिटी का सौदा
त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के राजेश शर्मा और उनके साथियों द्वारा भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित सहारा सिटी में 110 एकड़ जमीन खरीदे जाने की जानकारी मिली है। यह सौदा आयकर विभाग के निशाने पर है। दस्तावेजों की जांच में कई अनियमितताएं उजागर हुई हैं।

25 बैंक लॉकर और नकदी बरामद
आयकर विभाग को अब तक की कार्रवाई में 25 बैंक लॉकर मिले हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में नकदी और ज्वेलरी छिपाई गई है। विभाग को पांच करोड़ रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। हालांकि, इन लॉकरों में मिली नकदी और ज्वेलरी का मूल्यांकन अभी बाकी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031