उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीड़ी पीने की आदत के चलते एक पति-पत्नी के रिश्ते में इतनी कड़वाहट आ गई कि पति ने खुदकुशी कर ली. यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मढिया नाका का है, जहां 25 वर्षीय आनंद ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
मृतक के छोटे भाई अंकित ने बताया कि आनंद मिस्त्री का काम करता था और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी. उसे बीड़ी पीने की आदत थी, जिससे उसकी पत्नी परेशान रहती थी. पत्नी ने कई बार उसे बीड़ी छोड़ने को कहा, लेकिन आनंद की लत जारी रही. इसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर अनबन होती थी. हालात इतने बिगड़ गए कि पत्नी ने अलग कमरे में सोना शुरू कर दिया, जिससे आनंद मानसिक तनाव में आ गया.
13 दिसंबर की रात आनंद ने घर के पंखे से फांसी लगा ली. देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने जब देखा, तो वह फंदे पर लटका हुआ था. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
थाना कोतवाली नगर के एसएचओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राथमिक जांच में नशे की आदत और पत्नी से अनबन की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30