जगदलपुर। जिले के दरभा थानाक्षेत्र के चांदामेटा के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में तीन महिला और एक पुरुष की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। सभी घायलों को कोलेंग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए संजीवनी 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, इनमें से 5-6 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार दरभा ब्लॉक के चांदामेटा से लगभग 30 ग्रामीणों से भरा टाटा 407 वाहन कोलेग के साप्ताहिक बाजार के लिए निकला था। बाजार से कुछ दूर पहले मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा 407 वाहन में सवार ग्रामीण काफी दूर तक गिर गए। इनमें 3 महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य 25 लोग घायल हो गए। इनमें छह से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से हैं जिन्हें संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है। मृतकों के नाम देवा सोढ़ी पति ढोरका उम्र 60 वर्ष, बुदरी बेंजामी पति डूंडा बेंजामी उम्र 50वर्ष, पाइके बेंजामी पति सना बेंजामी उम्र 30 वर्ष और बुको मड़कामी पति स्व लखमा मड़कामी उम्र 55 वर्ष है।

वहीं वाहन के पलटने की सूचना मिलते ही दरभा ब्लॉक के चांदामेटा और कोलेंग में तैनात सीआरपीएफ 80 बटालियन के जवान, मानवता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचे और वाहन के नीचे दबे ग्रामीणों को बाहर निकालकर चांदामेटा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीआरपीएफ के डॉक्टरों ने भी घायलों का उपचार किया। बताया गया कि यदि समय रहते सीआरपीएफ जवान दुर्घटनास्थल नहीं पहुंचते तो घायलों को निकालने में विलंब हो सकता था, समय पर मदद मिलने से कई ग्रामीणों की जान बच गयी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031