नवा रायपुर. विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन का आज शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मैच प्रेस क्लब 11 और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 बजे के मध्य खेला गया। फेडरेशन के आक्रामक बॉलिंग के चलते प्रेस क्लब 11 की टीम 61 रन में सिमट गई।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।

आज राखी के खेल मैदान में रंगारंग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय, विधायक सुनील सोनी एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर के करकमलों हुआ। नवीन मार्कण्डेय ने अपने उद्बोधन में आयोजकों को बधाई देते हुए कहां कि इस मंच के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जाता है। विधायक सुनील सोनी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहां कि इस आयोजन के माध्यम से अलग अलग विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बीच परस्पर संवाद होता है।प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहां कि इस आयोजन से कर्मचारियों के मानसिक,शारीरिक विकास के साथ ही परस्पर मुलाकात होने से शासकीय कार्यों के संबंध में सूचना का आदान प्रदान होने से प्रशासनिक कार्यों में भी कसावट लाने में भी उपयोगी है।

उद्घाटन मैच में प्रेस क्लब 11 की ओर ने शानदार बैटिंग करते हुए रिजवान कुरैशी और सार्थक बोहरा ने अपने टीम के लिए 28 रन का योगदान दिया।फेडरेशन 11 की ओर से दीपक एक्का और धरम सिंह ने घातक गेंदबाजी की, जिसके कारण पूरी टीम 61 रन में सिमट गई। फेडरेशन 11 की ओर से त्रिदीप कमल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 रन और प्रदीप साहू ने 25 रन की पारी खेली। फेडरेशन 11 ओर से ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दीपक एक्का को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एनपीएल के दूसरे मैच में स्वास्थ्य विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 89 रन बनाए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से नितिन चंदन ने 18 रन की बेहतरीन पारी खेली।लोक निर्माण की टीम स्वास्थ्य विभाग के नपी तुली बॉलिंग के चलते 50 रन में ऑल आउट हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नितिन चंदन ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नितिन को उम्दा प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के गरिमामय आयोजन के दौरान संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, पंकज पांडेय,राम सागर कौशले, संजीत शर्मा, जगदीप बजाज,त्रिदीप कमल,पीतांबर पटेल,प्रदीप साहू,कमलेश बिसेन,लोकेश वर्मा,महेंद्र साहू, सोनाली तिड़के, सुरेश ढीढी,सुरेंद्र मार्कण्डेय, हीरा सिंह, राकेश चंद्राकर,विष्णु पाटेकर,राघव , रमन साहू सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031