रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर फर्जी पदाधिकारियों को मंचासीन करके अतिथि बनाकर आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूरी बनाये रखी। इसके लिए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। आपको बता दें कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल ने खबर प्रसारित की थी, जिसका असर यह हुआ है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यक्रम से दूरी बनाये रखी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर जिन पदाधिकारियों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था वे फर्जी एवं असंसैधानिक रूप से पदस्थ है। वैसे भी इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री का शामिल होना उनकी छवि को धुमिल करने जैसा है। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सांसद बघेल पर महासभा के नाम पर फर्जी लोगों को संरक्षण देना बंद करे। सांसद विजय बघेल छत्त्तीसगढ़ के कूर्मियों को गुमराह करना बंद करें। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहने का आग्रह था। ऐसे कार्यक्रम जिसमें महासभा के नाम पर फर्जी पदाधिकारियों को मंचासीन किया जाना मंचीय गरिमा के विपरीत है तथा इसमें शामिल होने से मुख्यमंत्री की स्वच्छ छवि धूमिल हो सकती थी। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदभूषण वर्मा का कहना है कि प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल द्वारा समाज को गुमराह किया जा रहा है। इससे समाज के अंदर भ्रम फैलता है। जिसे रोकने के लिए महासभा आगे आई है। दरअसल अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार है। कूर्मि संझा कार्यक्रम में जिन अतिथियों को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी बताया गया है वे है ही नहीं। कूर्मि संझा में जिन-जिन पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है, वे असल में महासभा के पदाधिकारी ही नहीं है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदभूषण वर्मा ने इसका विरोध करते हुए प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष विजय बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इनका कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर छत्तीसगढ़ के कूर्मियों को गुमराह किया जा रहा है, महासभा के नाम का यहां दुरुपयोग किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे भ्रामक प्रचार प्रसार करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करेंगे। छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम पर जो नियुक्तियां की गई है वह असंवैधानिक एवं फर्जी है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा ने महासभा के नाम का दुरूपयोग करने वालों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसे लोग छत्तीसगढ़ में कूर्मियों को गुमराह करने की कोशिश ना करें, यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031