छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने आज वीर बाल दिवस पर राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वस्व दानी गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के सुपुत्र अजीत और जुझार सिंह जी अल्प आयु में शौर्य ,त्याग का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए गिनती के सिक्ख साथियों के साथ मृत्यु को निश्चित जानते हुए भी मुग़ल अत्याचार और अधर्म आंतरण के प्रतिकार में अपना जीवन त्याग दिया, शहीद हुए,गुरु साहिब के दोनो छोटे बालकों जोरावर और फतेह सिंह को कई प्रकार के लालच दिए गए इस्लाम कुबूल करने,परंतु फिर भी उन्होंने दीवार में चुनवाया जाना उचित समझा परंतु अपने पिता गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के नक्शे कदम पर चले हुए बलिदान की तनिक भी चिंता नही की, अडिग रहे,गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पिता महान बलिदानी गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों के रक्षा में चांदनी चौक में अपना शीश दिया पर राष्ट्र रक्षा का अपना धर्म नही छोड़ा,माता ने ठंडे बुर्ज में कारावास बिताया, बलिदान हुई,ऐसे महान अवतारी गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के बालकों के स्मृति में वीर बाल दिवस का आयोजन सम्पूर्ण भारत में करना सरकार का सराहनीय कदम है। श्री सिंह ने कहा की सिख /खालसा पंथ की स्थापना ही राष्ट्र की रक्षा,मुगल अत्याचार अधर्म आंतरण से लड़ने हुई थी ,और सिख रेजिमेंट आज भी भारत के शौर्य का प्रतीक है,वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार भी श्री बिरेंदर सिंह ने व्यक्त किया है,जिन्होंने वर्तमान समय में पूरे राष्ट्र के लिए सिखों के बलिदान को स्मरण करवाया है जिससे राष्ट्र भक्त सिखों की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। श्री बिरेंदर सिंह के ये भी कहा की मैं व्यक्तिगत रूप से ये आश्वस्त करता हूं की दशमेश पिता गुरू गोविंद सिंह जी महाराज की शुभ कर्मन की प्रेरणा से सदैव जब भी राष्ट्र पर विपदा आयेगी अपनी मातृभूमि भारत के साथ खड़ा रहूंगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031