मेरठ। मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में परिजनों ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसके बाद जमकर हंगामा हुआ। मामले की सूचना पुलिस को हुई, तो उसने पर मौके पर पहुंचकर किशोरी, प्रेमी और होटल मालिक को हिरासत में लिया। थाने में लड़की परिजन व लड़के के परिजनों के बीच काफी देर हंगामा हुआ। इस बात की गनीमत रही कि थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे नहीं चलाए। परिजन लड़की को लेकर थाने से कुछ देर बाद चले गए। उन्होंने किसी के भी खिलाफ कोई शिकायत नहीं कराई है। उसके बाद पुलिस ने होटल मालिक व लड़की के प्रेमी को जाने दिया।
मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के किला रोड पर मौजूद ओयो होटल का है। सोमवार की सुबह आठ बजे स्कूल ड्रेस में किशोरी घर से निकली, लेकिन वह पास के गांव के युवक के साथ ओयो होटल पहुंच गई। यहां दोनों ने एक कमरा बुक किया। इस दौरान होटल मालिक ने दोनों से आईडी प्रूफ नहीं लिया। इस दौराना छात्रा के परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी किसी के साथ ओयो रूम में है।
परिजन इस बात का पता करने तुरंत ही ओयो होटल पहुंच गए। उन्होंने होटल मालिक से कमरा खुलवाया, जिसमें उनकी बेटी एक युवक के साथ मौजूद थी। परिजनों ने यह देखकर हंगामा खड़ा कर दिया। युवक और होटल मालिक से हाथापाई की। परिजनों ने उसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी।
युवक के परिजनों को भी बुलाया थाने
पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने होटल मालिक, छात्रा और युवक को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचकर युवक के परिजनों को भी मामले की सूचना दी। उसके बाद छात्रा और उसके प्रेमी के परिजन आमने-सामने हो गए, जिससे थाने में ही जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031