नवा रायपुर. एनपीएल : विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में संचालनालय,मंत्रालय, निगम,बोर्ड, आयोग के कर्मचारी- अधिकारी हिस्सा ले रहे है। हर मैच को देखने बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित हो रहे है।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है। इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।

आज का पहला मैच जीएडी मंत्रालय और पर्यावरण विभाग के मध्य खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए जीएडी मंत्रालय ने 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाया।जीएडी मंत्रालय की ओर से दुर्गेश और नागेश ने 47 रन का योगदान दिया।
पर्यावरण विभाग 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर जीत हासिल की। पर्यावरण विभाग की ओर से वासुदेव ने चौके, छक्के का बौछार कर शानदार 36 रन बनाया।वासुदेव को बेहतरीन बैटिंग एवं फील्डिंग के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच नापतौल विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के मध्य हुआ। नापतौल विभाग 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाया।नापतौल विभाग की ओर से कैलाश ने 14 का योगदान रहा। ।
उद्यानिकी विभाग 8 ओवर में बिना विकेट के नुकसान पर 53 रन हासिल कर लिया।उद्यानिकी विभाग की ओर से शैलेन्द्र पांडेय ने धुंआधार बैटिंग करते हुए 35 रन बनाए।जिसके बदौलत उद्यानिकी विभाग ने नापतौल विभाग को करारी शिकस्त दी। शैलेन्द्र पांडेय को धमाकेदार 35 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरा मैच आर्थिक सांख्यिकीय विभाग और कृषि विभाग के मध्य खेला गया।सांख्यिकीय ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाया।
कृषि विभाग ने 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाया। की। कृषि विभाग के नरेंद्र को 16 रन और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

अंतिम मैच में लोक निर्माण तकनीकी को वॉक ओवर के चलते एकतरफा जीत घोषित किया गया।

आज के गरिमामय आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा, जय कुमार साहू,संतोष कुमार वर्मा, राम सागर कौशले,संजीत शर्मा, जगदीप बजाज,त्रिदीप कमल,लोकेश वर्मा,महेंद्र साहू, सोनाली तिड़के, सुरेश ढीढी,सुरेंद्र मार्कण्डेय, हीरा सिंह, राकेश चंद्राकर,विष्णु पाटेकर,राघव, रमन साहू सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031