रायपुर। 2500 करोड़ के घोटाले वाले आबकारी विभाग के मंत्री रहे कवासी लखमा, बेटे हरीश और उनके दो अन्य सहयोगियों से आज ईडी दफ्तर में पूछताछ होगी। इनके एक सहयोगी कांग्रेस नेता सुशील ओझा रायपुर से गायब है। सबकी निगाहे आज पुजारी पार्क स्थित ईडी के सब जोनल आफिस पर होगी। ईडी ने शनिवार को इनके आधा दर्जन से अधिक ठिकानों में छापेमारी के बाद सभी को समन दिया था। इस छापेमारी में ईडी अफसरों ने कई कागजी और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। इनमें सभी के मोबाइल भी शामिल हैं। इन्हें ईडी अफसरों ने कल रविवार को दिन भर में साइबर एक्सपर्ट की मदद से डि कोड कर लिया है। और आज उसी आधार पर पूछताछ की जाएगी। ईडी अफसर,घोटाले की रकम में कवासी की हिस्सेदारी और उसके निवेश में बेटे , सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, ठेकेदार राजभुवन भदौरिया के जरिए निवेश या अन्य किसी को वितरण के संबंध में पूछताछ करेगी। ईडी अपने पूर्व के ईसीआईआर में कह चुकी है कि कवासी को करीब दो वर्ष तक हर माह ,50-50 लाख रूपए मिलते थे। हालांकि कल ही कवासी ने इससे इंकार किया है। शनिवार को इसी सिलसिले में ईडी अफसरों ने कवासी से 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में पूर्व में दिए गए कई समन के बाद भी कवासी के पूछताछ में सहयोग न किए जाने से ईडी ने दबिश दी थी। आज की पूछताछ के बाद कुछ और अफसरों के साथ कांग्रेस के और भी दिग्गज ईडी के दायरे में आने के संकेत हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031