रायपुर. प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक ही दिन में दो लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा इलाके की है। जहां देर रात तीन आरोपियों दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात 3 बजे एक युवक ने दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरे युवक की सुबह 7 बजे मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अज्ञात आरोपी फरार हो गए। आपको बता दें कि देर रात अज्ञात आरोपियों और युवकों के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अज्ञात आरोपियों ने दोनों युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों युवक की मौत हो गई। मृतक युवक कृष्णा यादव और सचिन बडोले है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस से मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं दूसरा मामला आमानाका इलाके का है। जहां धीरेन्द्र राजपूत नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आमानाका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस बात का जानकारी सामने नहीं आई है कि आरोपियों ने किस बात को लेकर युवक को चाकू मारा है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि इन दिनों राजधानी में अपराधों की बढ़ती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है, प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो न केवल सुरक्षा के लिहाज से खतरे की घंटी है, बल्कि यह समाज के समग्र विकास और शांति के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031