रायपुर । शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री व कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। कवासी लखमा शुक्रवार को ED दफ्तर में पेश होंगे। वहीं इस मामले को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि, मैं कानून को मानता हूं, मैं पूरी जानकारी दूंगा। जो आरोप लगाए गए हैं उनका कल ईडी को जवाब देंगे। जो दस्तावेज मांगे गए हैं वह भी ED को देंगे। कवासी लखमा वर्तमान में कोंटा विधानसभा से विधायक है।

दरअसल, ED की टीम ने पिछले दिनों कोंटा विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर दबिश दी थी। इस दौरान ED ने सुकमा-कोंटा और रायपुर स्थित छापा मारा था। जिसको लेकर कवासी लखमा ने कहा था कि, मैं अनपढ़ हूं अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED के एक्शन को बदले की कार्रवाई कहा था। उन्होंने था कहा कि, उनका और उनके बेटे का मोबाइल ED के अफसर अपने साथ ले गए थे। शनिवार रात आठ बजे तक ईडी की टीम घर पर थी, मेरे घर से एक कागज का टुकड़ा तक नहीं मिला है। बेड बिस्तर, चूल्हा सभी जगह जांच किए। आगे कहा कि, पूरा घर चेक किए लेकिन 100 रुपये भी नहीं मिला। कितना संपत्ति है पूछ रहे थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031