मुंबई । गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों के लिए बॉलीवुड में जानी-जाती हैं। हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में सुनीता ने बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म को लेकर बात की। गोविंदा की पत्नी सुनीता का कहना है कि चंद स्टार किड्स को ही बॉलीवुड में काम मिलता है।

सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड से ज्यादा बेहतर काम साउथ में हो रहा है। जबकि बॉलीवुड में सिर्फ ग्रुप बने हुए हैं, अच्छा काम नहीं हो रहा है। इसलिए वह इंडस्ट्री वालों को कहती हैं, ‘आप लोग मौका तो दो काम करने का, यह नेपोटिज्म बंद करो। दूसरे लोगों को भी काम करने का मौका देना चाहिए।’

इंडस्ट्री में स्टार किड्स के ग्रुप बने हुए हैं
इंटरव्यू में आगे गोविंदा की पत्नी सुनीता ने बताया कि बॉलीवुड में कुछ खास ग्रुप बने होते हैं। अगर कोई इस ग्रुप का हिस्सा है तो ही बॉलीवुड में काम मिलता है वरना आपको अनदेखा कर दिया जाता है। सुनीता का कहना है कि दर्शक कब तक कुछ चुनिंदा स्टार किड्स को देखते रहेंगे, नए चेहरों को भी मौका मिलना चाहिए।

गोविंदा की बेटी टीना का करियर
नेपोटिज्म बंद करने पर सुनीता आहूजा इसलिए बयान दे रही हैं, क्योंकि उनकी बेटी टीना आहूजा को बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा है। टीना के करियर ग्राफ की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। अभी टीना के पास कोई अपकमिंग फिल्म प्रोजेक्ट नहीं है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031