नई दिल्ली । दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 फरवरी होगी। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार 2 लाख 8 हजार नए वोटर जुड़े हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930