छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान महिला इकाई द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजक शोभा देवी शर्मा जिन्होंने अपनी सासू माँ स्मृति शेष स्व. कस्तूरी बाई बाजारी की स्मृति में समाज कल्याण क्षेत्र में अहिल्याबाई होल्कर सम्मान जेठानी स्मृति शेष स्व शांतिबाई बाजारी की स्मृति में शिक्षण के क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले सम्मान समारोह वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गिरीश पंकज थे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ सुशील त्रिवेदी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, संरक्षक शशि दुबे प्रदेश अध्यक्ष शकुन्तला तरार, डॉक्टर सुधीर शर्मा, डॉ सीमा निगम महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लतिका भावे, डॉ अपराजिता शर्मा, उपाध्यक्ष नगर अध्यक्ष मीता अग्रवाल मंच पर उपस्थित थी। शिक्षा व समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं जो छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई थी, उनको स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर महिलाओं का सम्मानित किया गया। सुमन शर्मा बाजपेई  सचिव, शालू सूर्या संगठन सचिव, डॉ सीमा अवस्थी, भाटापारा, डॉ गोपा शर्मा, जयश्री शर्मा, मृणालिका ओझा, डॉ सीमा श्रीवास्तव सुप्रिया शर्मा आदि कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ महिला इकाई महासचिव डॉक्टर सीमा निगम ने दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031