पाकिस्तान की तरफ से कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में किए गए सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए. साथ ही चार सेना के जवान घायल भी हुए हैं. शहीद जवान शुभम शर्मा जम्मू के आरएसपुरा सेक्टर के रहने वाले थे. शुभम की उम्र 22 साल थी. शुभम की यह दूसरी पोस्टिंग थी. शुक्रवार को तिरंगे में लिपटे शुभम का पार्थिव शरीर जब गांव लाया गया तो पूरा गांव और आस पास के लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. शुभम की आखरी विदाई में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे. शुभम की अंतिम विदाई के दौरान लोगों ने जमकर नारे लगाए. शहीद जवान शुभम शर्मा के पिता विजय शर्मा जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करते हैं, उनका छोटा भाई भारतीय सेना में जाना चाहता है. शुभम के पिता का कहना है कि हमें अपने बेटे पर गर्व है. उसने देश के लिए शहादत दी है. उन्होंने कहा कि मेरा छोटा बेटा भी सेना में भर्ती होगा. पूरे गांव का नाम मेरे बेटे ने अपनी शहादत से रौशन किया है. पाकिस्तान को उनकी करनी का जवाब बॉर्डर पर तैनात हमारे वीर देंगे.
देशभक्ति नारे, जनसैलाब और तिरंगा में लिपटा शुभम…यूं हुई शहीद जवान की अंतिम विदाई
Previous Articleसर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव के लिए छत्तीसगढ़ को मिला दूसरा पुरस्कार
Related Posts
Add A Comment


















