उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां इंगेजमेंट के बाद दूल्हे की हरकत के चलते उसे अब जेल जाना पड़ेगा. दरअसल शादी की शुरुवाती रस्मों के बाद दूल्हे ने अचानक दहेज में अतिरिक्त पैसों की डिमांड कर दी. इसे दुल्हन और उसके घर वाले पूरा नहीं कर सके, जिसके बाद दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया और होने वाली दुल्हन शादी के पहले थाने पहुंच गई.
16 जनवरी को शादी की तारीख थी जो रोक दी गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे समेत 4 आरोपियों पर केस दर्ज किया है और मामले में जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. यहां के रहने वाले पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक युवक के साथ तय की थी, जो बिहार में टीचर है. दूल्हा पक्ष के लोगों ने शादी में 11 लाख रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये का सामान देने की मांग की थी. आपसी सहमति के बाद 11 नवम्बर 2024 को इंगेजमेंट का कार्यक्रम भी हो गया. कार्यक्रम के दिन ही 16 जनवरी 2025 को बारात की तारीख निर्धारित की गई. लाखों रुपये खर्च भी हो गए.
इधर दुल्हन पक्ष के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. कार्ड, मैरिज हाल, हलवाई आदि सब बुक हो गया था, लेकिन दूल्हे पक्ष की एक कॉल से मामला पुलिस तक पहुंच गया. दूल्हे पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की डिमांड कर दी. जो दुल्हन के परिवार वाले पूरी नहीं कर सके. इसके बाद पंचायत हुई और लड़के वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बिसंडा थाना के पुलिस ऑफिसर SHO सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच करके आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031