हाथरस पीडि़त परिवार से गुरुवार को मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर छोड़ दिया। इस बीच दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन ने यूपी पुलिस पर कपड़े फाडऩे का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, योगी-मोदी के संस्कारों का प्रमाण है ये, ताकत दिखानी है तो अपराधियों को दिखाओ, हमारा चीर हरण करके क्या हासिल होगा? याद रखना द्रौपदी चीर हरण और सीता हरण का अंत कहां जाकर थमा था!
यूपी पुलिस ने फाड़े मेरे कपड़े, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप
Related Posts
Add A Comment


















