धमतरी. माँ विंध्यवासिनी की पवित्र धरा-धाम, धर्म की नगरी धमतरी मे छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. काउन्ट सीजर मैटी जी की जन्मोत्सव 216वीं मैटी जयंती समारोह एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक महासम्मेलन का छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आयोजन 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार को हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में किया जा रहा है। जिसमें शुभारंभ मुख्य अतिथि ओंकार साहू जी, विधायक- धमतरी विधानसभा क्षेत्र होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीलेश थावरे, अध्यक्ष- छ.ग. इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर्स एसोसिएशन करेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. ए. के. गजपाल, धमतरी, डॉ. अजय हार्डिया, संचालक – देवी अहिल्या कैंसर हॉस्पिटल, इन्दौर, डॉ. प्रतिमा सिंह, पुणे, महाराष्ट्र होंगे। तथा समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल जी (स्वास्थ्य मंत्री छ.ग. शासन), अध्यक्षता श्रीमति रूपकुमारी चौधरी जी सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. विमल चोपडा प्रदेश संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ व पूर्व विधायक महासमुंद, श्रीमति रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी, डॉ. वी. कुमार चेयरमेन – ई०एच० प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, कानपुर (उ० प्र०), डॉ. के. के. पाठक, डायरेक्टर- मेडिकल बोर्ड अल्टरनेटिव सिस्टम ऑफ मेडिसीन, दिल्ली, डॉ. जे. के. देवांगन, कैंसर रोग विशेषज्ञ, जमशेदपुर झारखण्ड, डॉ. अशोक दुबे, वरिष्ठ ई०एच० सलाहकार, रायपुर, डॉ. बी. एल साहू, दुर्ग, श्रीमान डी. पी. जोशी जी विधिक सलाहकार, रायपुर होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में छ०ग० के सभी जिलों एवं अन्य राज्यों से चिकित्सक भाग लेंगे। जिसमें इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति का प्रचार प्रसार एवं शासकीय मान्यता के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की जायेगी तथा शासन को इस कार्यक्रम के माध्यम से ध्यानाकर्षण कराकर सेन्ट्रल कमेटी आई.डी.सी. की गतिविधी से भी अवगत कराया जायेगा ।
इलेक्ट्रो होम्योपैथी एक सरल प्राकृतिक एवं चमत्कारिक चिकित्सा विज्ञान है जिसके अविष्कारक डॉ. काउण्ट सीजर मैटी जी का जन्म ईटली देश के बोलोग्ना नामक शहर में 11 जनवरी सन 1809 को हुआ था इस चिकित्सा पद्धति में सिर्फ पौधों के रस (अर्क) के माध्यम से प्राकृतिक रूप से औषधियां तैयार की जाती है जो कि मानव शरीर में बिना कोई साइड इफेक्ट के रोग को समूल नष्ट करने की क्षमता रखती है। इसमें केवल 114 पौधों का चयन किया जाता है जिसके माध्यम से शरीर में होने वाले प्रत्येक रोगों को नष्ट करने की अद्भुत क्षमता होती ,चिकित्सक संघ का विशेष माँग हैं कि छत्तीसगढ में भी इलेक्ट्रोहोमियो पैथी चिकित्सको को अपने पैथी में राजस्थान व मध्य प्रदेश के तर्ज पर प्रेक्टिस करने देने का उचित अधिकार मिलें ,उक्त माँग को चिकित्सक संघ द्वारा बीच बीच में शासन प्रशासन को अवगत कराते आ रहें हैं ,साथ ही संगठन को अब छत्तीस गढ में भी अपने लंबित माँग की शिघ्र पूरे होने की आस बन रहा हैं ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930