दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने एक कनाडाई नागरिक को पकड़ा, जो अपने साथ एक मगरमच्छ के बच्चे का सिर लेकर कनाडा जा रहा था। कस्टम ने उसके कब्जे से लगभग 777 ग्राम वजनी सिर जब्त किया है। कस्टम ने आरोपी यात्री के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और कस्टम्स एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कस्टम अफसर ने बताया कि आरोपी कनाडाई यात्री दिल्ली से कनाडा की यात्रा करने के लिए पहुंचा था। उसे एयर कनाडा की फ्लाइट संख्या एसी-051 से नई दिल्ली से मॉनट्रियल (कनाडा) जाना था। उसे तब पकड़ा गया जब वह इंटरनेशनल टर्मिनल 3 से जाने वाला था। उसी दौरान सुरक्षा जांच के समय यात्री को रोका गया। जांच के दौरान पाया गया, एक क्रीम रंग के कपड़े में एक मगरमच्छ के बच्चे का सिर जिसमें तेज दांतों के साथ जबड़े और गले तक का हिस्सा था। जांच में उसका वजन लगभग 777 ग्राम पाई गई। तत्काल सिर को डायग्नोस्टिक टेस्ट के लिए भेजा गया। सिर को जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगाडीआरओ, वन और वन्यजीव विभाग, जीएनसीटीडी के प्रारंभिक रिपोर्ट में बनावट, दांतों की पैटर्न, अच्छी तरह से विकसित हड्डीदार तालु, नथुने, इसके आधार पर जब्त की गई खोपड़ी एक मगरमच्छ के बच्चे के ही होने की पुष्टी हुई। अधिकारी ने बताया कि सिर किस मगरमच्छ की प्रजाति का है। इसके लिए जब्त वन्यजीव सिर को वैज्ञानिक विश्लेषण के वन्यजीव संस्थान, देहरादून को भेजा जाएगा। तत्काल उस सिर को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए डीआरओ दिल्ली को सौंप दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031