बिलासपुर । विमान कंपनी एलायंस एयर की कार्यप्रणाली एक बार सवालों के घेरे में है। एलायंस एयर के मनमानी का खामियाजा हवाई यात्रियों को भुगतना पड़ा है। कंपनी ने 7 घंटे तक हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट में बैठाकर फ्लाइट रद्द कर दिया। छत्तीसगढ़ के 50 से ज्यादा यात्री इसके कारण खासे परेशान हुए। उन्हें रायपुर की दूसरी महंगी उड़ान लेकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ा।

दरअसल, आज फिर एक बार एलाइंस एयर ने दिल्ली से बिलासपुर आने वाली उड़ान को तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए 7 घंटे इंतजार करा कर रद्द कर दिया। करीब 50 से अधिक यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 7:50 के उड़ान के लिए 6 बजे से पहुंच गए थे।

उन्हें लगभग 3 बजे यह बताया गया कि, उड़ान अब रद्द है। इस बीच हर एक घंटे में उड़ान जाएगी यह मैसेज दिया जाता रहा और तकनीकी खराबी को ठीक करने की बात कही जाती रही। बाद में यात्रियों को रायपुर की महंगी फ्लाइट लेकर आने पर मजबूर होना पड़ा। बताया जा रहा है, इस दौरान एलायंस एयर ने अपने यात्रियों को फूड पैकेट तक उपलब्ध नहीं कराया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930