फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा करते हुए महिला को 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने ही मकान मालिक के वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपए एठ रही थी।
वही जानकारी देते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की पत्नी के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को पैसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस महिला को अदालत पेश कर जेल भेजेगी। वहीं पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति के मकान में पिछले 5 सालों से किराए पर रहती थी और उसके वीडियो फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



















