किसान बिल के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

बेमेतरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती को किसान, मजदूर बचाओ दिवस के रुप में मानते हुए केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि देश की भाजपा सरकार देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ घिनौना षडयंत्र कर रही है। मोदी सरकार के काले कानून से किसान कार्पोरेट जगत के पूरे तरह से आधीन हो जाएंगे, एपीएमसी खत्म करने से कृषि उपज खरीद व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री तथा जिला बेमेतरा के प्रभारी जितेन्द्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश भर में 62 करोड़ किसान-मजदूर व 250 से अधिक किसान संगठन इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे है पर देश के प्रधानमंत्री अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाइंदों की आवाज को दबाया जा रहा है और सड़कों पर किसान, मजदूरंो को पीटा जा रहा है, इस काले कानून से पुराने जमींदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा, इस बिल से केवल जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले मु_ी भर लोगों को ही फायदा होगा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस इस बिल का पुरजोर विरोध कर रही है। उन्होंने देश के उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित घटना पर बोलते हुए योगी सरकार की जमकर खिंचाई की। सभा को जिलाध्यक्ष बंशी पटेल, सुरेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष लुकेश वर्मा, मनोज शर्मा, नेतराम निषाद, चंदू ढीमर ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मोदी सरकार के तीन काले कानूनों को निरस्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर जिला महिला अध्यक्ष शशिप्रभा गायकवाड, प्रणीश चौबे, दिनेश पटेल, जोगेंद्र छाबड़ा, सुशीला जोशी, राम ठाकुर अयोध्या चंद्राकर, ओमप्रकाश वर्मा साजा, जनपद उपाध्यक्ष मिथलेश वर्मा, आगर दास डेहरे, भीखम साहू, विनोद परगनिहा ( जिला सचिव) सिद्दीक खान, संतराम यादव, जित्तू छाबड़ा, शिरीष शर्मा, शिशिर दुबे, जयप्रकाश साहू, नरोत्तम जायसवाल, विक्रम छाबड़ा, प्रशांत तिवारी, भावसिंग राज, शेख शरीफ कुरैशी, किरण वर्मा, सीताराम यादव, शंकर चौहान,रामगोपाल धीवर, पुन्नीदास, रोहित कुमार, मोहन मिश्रा, राजेश यदु, राजकुमार बंजारे, रामजी कोशले, सनत यदु, पुरुषोत्तम यदु, राजेश्वर साहू, फेरहा वर्मा, मुकेश वर्मा, मोहन वर्मा, जितेंद्र साहू, बेनीराम वर्मा, मेहत्तर वर्मा, अनिल यदु, सत्यपाल सिंह, राजेश साहू, नेतराम निषाद, कुशल नायक, कृष्णा चतुर्वेदी, चंदू धीवर, रोहित सिन्हा, रामचरण साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031