राजनांदगांव। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष नवाज भाई निर्देशन एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू के मार्गदर्शन में तिलई चौक में युवक कांग्रेस के जिला महासचिव मुकेश निर्मलकर के उपस्थित में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ वैष्णव के नेतृत्व में तिलई बस स्टैंड में यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। युवा अध्यक्ष सौरभ वैष्णब ने बताया हमारे मार्गदर्शक कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता एवं बर्बरता की गई, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है, युवा कांग्रेस इनका पुरजोर विरोध करती है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथिलेश चन्द्रवंशी, किशोर वर्मा, गंभीर साहू, उपाध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस घुमका रितेश सिन्हा, मोईन खान, अमन दुबे, पप्पू नेताम, महासचिव ब्लॉक युवा कांग्रेस शुभम वैष्णव, जय महोबिया, राजेश शान, उग्रसेन साहू, असलम खान, अमित सिंह राजपूत, चुन्नीलाल साहू, गौरव शर्मा, मोईन खान, ज्ञानेश सेन, योगेश साहू, चुरामन सिन्हा, पितु यादव, राज वर्मा, गगन वर्मा, उमेश सहरे, तारकेश निर्मलकर, एकांत दुबे, दिनेश यादव, शोरूफ यादव, गुमान साहू, गोरेलाल साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घुमका ब्लॉक युवा कांग्रेस ने किया यूपी के मुख्यमंत्री का पुतला
Previous Articleबस्तर नोनी कॉल सेंटर और गढ़बो नवा जगदलपुर का शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















