रायपुर । पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, सुरेश रैना, न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर जैसे दिग्गजों के तड़के के साथ लीजेंड 90 लीग आगाज को तैयार है।

6 फरवरी से 18 फरवरी तक रायपुर में चलने वाले इस महासंग्राम में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स, हरियाणा ग्लेडियेटर्स, दुबई जाइंट्स, गुजरात सैम्प आर्मी, दिल्ली रॉयल्स, बिग बॉयज़, रॉयल किंग्स पंजाब और राजस्थान किंग्स जैसी 8 टीमें ट्रॉफी के लिए लड़ती नजर आएंगी। 90 गेंदों वाली इस फटाफट लीग का प्रारूप जिस तरह से तैयार किया गया है, निश्चित तौर पर क्रिकेट इतिहास में यह एक गेम चेंजर साबित होने वाली है।

लीग के बारे में बोलते हुए लीजेंड 90 लीग के निदेशक शिवैन शर्मा ने कहा कि, “लीजेंड 90 लीग की यात्रा हमारे और प्रशंसकों दोनों के लिए बहुत ही शानदार होने वाली है।

क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गजों और इसके अनूठे प्रारूप का गठजोड़ निश्चित तौर पर काफी रोमांचक होगा। हमें पूरा विश्वास है कि, विश्वस्तरीय क्रिकेटरों की भागीदारी और इसका 90 गेंदों का फटाफट प्रारूप क्रिकेट की दुनिया में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।”

बात प्रमुख खिलाड़ियों की, की जाए तो छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के पास मार्टिन गुप्टिल, सुरेश रैना और अंबाती रायडू जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी हैं, जबकि दिल्ली रॉयल्स के पास रॉस टेलर और शिखर धवन जैसा अनुभव मौजूद है।

हरियाणा ग्लेडियेटर्स की कमान फिरकी के जादूगर हरभजन सिंह संभालेंगे, तो वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो राजस्थान किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिन अल हसन दुबई जॉइंट्स के लिए खेलेंगे।

अपनी वापसी पर बोलते हुए शिखर धवन ने कुछ महत्वपूर्ण बातें साझा करते हुए कहा कि, “लीजेंड 90 लीग के इस सीजन में मैं दिल्ली रॉयल्स के लिए खेलूंगा और मैदान पर अपना शानदार फॉर्म दिखाने और हर पल को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

मैदान से लंबे समय तक दूर रहने के बावजूद भी प्रशंसकों के इतने प्यार के लिए मैं दिल से उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।”

इन स्टार खिलाड़ियों के अलावा मोइन अली और मार्टिन गुप्टिल जैसे धुरंधर भी लीग की चमक को बढ़ाते नजर आएंगे। अब देखना यह होगा कि ट्रॉफी की दौड़ में कौन सी टीम जीत के नए आयाम बना पाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031