रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस हरीश एस को भी प्रतिष्ठित पीएम अवार्ड मिलेगा। इससे पहले धमतरी कलेक्टर 2013 बैच की नम्रता गांधी को यह अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। हरीश एस को यह अवॉर्ड सुकमा कलेक्टर रहते वहां के समग्र विकास के लिए किए गए कामों के लिए दिया जाएगा।

हरीश एस ने सुकमा कलेक्टर रहते जिले के समग्र विकास के लिए कई कैटेगिरी में काम किए थे। पीएम अवार्ड के लिए जिन 8 क्राइटेरिया के तहत कामों को देखा जाता है उन सभी क्राइटेरिया में अधिकतम काम सुकमा में हरीश एस ने कलेक्टर रहते करवाया था। “होलिस्टिक डेवलपमेंट ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट” ( समग्र विकास) के लिए हरीश एस को यह अवॉर्ड दिया जा रहा है। उन्हें अवॉर्ड के लिए चयनित करने की जानकारी का पत्र भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने राज्य सरकार को यह पत्र भेजा है।

बता दे कि धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को जल संवर्धन के लिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया है। 21 अप्रैल को 2013 बैच की आईएएस नम्रता गांधी और 2015 बैच के आईएएस हरीश एस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031