शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड पर पूर्व मंत्री को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब 5 फरवरी को कवासी लखमा को कोर्ट में फिर से पेश किया जाएगा।

लखमा ने फैसले पर कहा…सरकार आदिवासियों की आवाज को बंद कर रही है। आदिवासियों की आवाज उठाने पर डबल इंजन की सरकार जेल में डाल रही है। जो हो रहा वो गलत है। करोड़ों रुपए मिलने की बात झूठी है। मेरे घर में एक रुपए, एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली है। 6-6 बार चुनाव जीता हूं। विधानसभा में मैंने सवाल उठाए। अंतिम सांस तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी…मालूम हो कि कवासी लखमा को ईडी ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। ईडी ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी, जिसके बाद पूर्व मंत्री को 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने लखमा को आज दोपहर में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का फैसला सुनाया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031