राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह 26 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सुबह नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला की उपस्थिति में अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बने एसडीएम कांकेर ने राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराकर सलामी दी।

आज सुबह 9.00 बजे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बने एसडीएम कांकेर अरूण कुमार वर्मा का मुख्य समारोह स्थल पर आगमन हुआ, जहां पर कलेक्टर और एसएसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य मंच पर पहुंचकर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को फहराकर सलामी दी, इसके साथ ही राष्ट्रगान की धुन का वादन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण जिप्सी में सवार होकर किया गया। इस दौरान कलेक्टर और एसएसपी पटेल भी उनके साथ मौजूद थे। तत्पश्चात् जिला पुलिस बल, जिला सेनानी, बस्तर फाइटर्स, फॉरेस्ट गॉर्ड्स 135 जवान और एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स की टोलियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्य अतिथि बने एसडीएम वर्मा ने दल प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा पीटी एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें विद्यार्थियों ने लगभग एक हजार पीटी सहित देशभक्ति गीतों और थीम पर आधारित नृत्य उमंग और जोश के साथ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ हरेश मण्डावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के द्वारा मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा, जिसके सभी प्रायोजित कार्यक्रमों का आज मिनट टू मिनट अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का आमजनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न नक्सल मोर्चों में शहीद हुए जिले के 92 पुलिस जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031