रायपुर । रायपुर नगर निगम के जोन 8 द्वारा ए माँ भोजन सेवा समिति के सहयोग से आज से राजधानी शहर के जी. ई. रोड स्थित एम्स अस्पताल के गेट नम्बर 3 के सामने आमजनों की स्वास्थ्य सुविधा एवं शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि करने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक आयुष काढ़ा केंद्र का प्रारम्भ कर दिया है।

आज संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर मनोज सोनी, जोन 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन कार्यपालन अभियन्ता राकेश गुप्ता, जोन सहायक अभियन्ता अभिषेक गुप्ता सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति में केंद्र का फीता काटकर जनस्वास्थ्य हितकारी लोकार्पण राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर किया।

संसदीय सचिव एवं पश्चिम विधायक उपाध्याय ने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सोनी एवं जोन 8 अधिकारियों के साथ लगभग 40 लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा प्रदत्त कर केंद्र का शुभारम्भ किया एवं सभी नागरिकों से कोविड 19 के वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने प्रतिदिन नियमित रूप से केंद्र में आकर अधिक से अधिक संख्या में निःशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा ग्रहण कर स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता का परिचय देने का अनुरोध नगर निगम रायपुर के जोन 8 एवं ए माँ भोजन सेवा समिति रायपुर की ओर से किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031