अमलेशवर (अश्वनी साहू ). पाटन विधानसभा क्षेत्र से उत्तर पाटन के पूर्व महामंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश यादव को नगर पालिका अमलेश्वर का चुनाव संचालक बनाया गया है ,उनके नियुक्ति ,सांसद विजय बघेल , जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर के चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक महासमुंद क्षेत्र एवं पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर जी के अनुशंसा पर किया गया है, चुनाव संचालक का प्रभार लेते हुए कैलाश यादव ने कहा कि भाजपा के सभी पार्षदों को चुनाव जीतना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है , केंद्र व राज्य में हमारे भाजपा सरकार है साथ ही हमारे नगर पालिका अमलेश्वर में भी भाजपा का अध्यक्ष बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ,जिससे हमारे नगर पालिका क्षेत्र अमलेश्वर का चहूमुखी विकास हो सके चुनाव संचालक बनने पर भाजपा के श्री लोकमणी चंद्राकर (पूर्व मंडल अध्यक्ष ),कमलेश चंद्राकर (मंडल अध्यक्ष ,अमलेश्वर) ,पवन खंडेलवाल जी, एवं पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर जी ,सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर जी , मोहन साहू (युवा मोर्चा अध्यक्ष ),श्रीमती लक्ष्मी देवांगन (महामंत्री महिला मोर्चा), रेवती सोनकर पूर्व जनपद सदस्य, डॉ आलोक पाल (नगर अध्यक्ष ,अमलेशवर ),कमलेश साहू अध्यक्ष (युवा मोर्चा ),शिवा साहू ,कुंज बिहारी साहू ,एवं समस्त पार्षद चुनाव प्रत्याशी ,एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ ने कैलाश यादव जी को बधाई दिये हैं ।
Related Posts
Add A Comment



















