अटारी वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद का समर्थन कर लिया नामांकन वापसी

पाटन (अश्वनी साहू ) . नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने की तिथि समाप्त होने के बाद नामांकन वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. भारतीय जनता पार्टी पाटन के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नेता, नगर पंचायत पाटन के पूर्व उपाध्यक्ष, देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठीत व्यापारी भवन देवांगन ने भाजपा को समर्थन कर अपना नामांकन वापस ले लिया है साथ ही वार्ड क्रमांक 15 अटारी के युवा पार्षद नरोत्तम ठाकुर ने भी भाजपा पार्षद का समर्थन कर अपना नामांकन वापस ले लिया है।वरिष्ठ नेता भवन देवांगन ने भाजपा का समर्थन कर भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले को प्रचंड मतो से विजयी बनाने का संकल्प लेकर सभी को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से प्रदेश प्रतिनिधि जीतेन्द्र वर्मा, चुनाव प्रभारी दिलीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले, कृष्णा भाले, जगदीश मालपानी, नीलकंठ देवांगन, गोवर्धन बिजौरा, हर्ष भाले, मुरली देवांगन, पार्षद प्रत्याशी राज देवांगन, प्रकाश बिजौरा, केवल देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, चिरंजीव देवांगन, चंद्रप्रकाश देवांगन, योगेंद्र गुहा, लक्ष्मण गोस्वामी, हिमालय यादव सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930