What's Hot

अफगानिस्तान में सोमवार सुबह लगमन के गवर्नर रहमतुल्लाह यार्मल के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। गवर्नर के प्रवक्ता असदुल्लाह डावलात्जई ने विस्फोट की पुष्टि की है। इस घटना में गवर्नर तो बाल-बाल बच गए लेकिन आठ लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हो गए हैं। यह जानकारी टोलो न्यूज ने दी है। टोलो न्यूज के अनुसार, गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमले का निशाना राज्यपाल थे। घटना उस समय घटी जब वे अपने गेस्ट हाउस से कार्यालय के बीच यात्रा कर रहे थे। आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि घटना में चार नागरिकों सहित गवर्नर के चार गार्ड की मौत हो गई है। वहीं 38 नागरिक भी घायल हो गए हैं। फिलहाल तालिबान सहित किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031