यूपी के आगरा में सिर्फ बिंदी लगाने को लेकर एक कपल के बीच विवाद हो गया. दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत तलाक तक आ पहुंची है. पत्नी ने पति की शिकायत पुलिस से कर दी. पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र रेफर कर दिया है. अब यहां पर पति-पत्नी की काउंसिलिंग कराई गई है. दोनों ने काउंसलर के सामने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप लगाए हैं.
दरअसल, आगरा निवासी पत्नी का रोज-रोज नई बिंदी मंगाकर लगाना उसके पति को नागवार गुज़रता था. वहीं, पत्नी अपने माथे पर बिंदी लगाने के लिए पति से रोज नई-नई तरह की बिंदी की मांग करती थी. पत्नी की डिमांड से पति तंग आ गया और फिर दोनों में इस हद तक झगड़ा हुआ कि रिश्ता तलाक तक पहुंच गया. पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत कर दी. पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र रेफर कर दिया.
बता दें कि आगरा थाना जगनेर निवासी युवक का विवाह थाना जगदीशपुरा निवासी युवती से हुआ था. दोनों का विवाह 2023 में हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ था. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे. नई नवेली दुल्हन को रंग-बिरंगी बिंदी लगाने का शौक था. वह तरह तरह की बिंदियां लगाती थी.
एक दिन बिंदी खत्म हो गई, जिस पर पत्नी ने पति से रंग-बिरंगी बिंदियां लाने की मांग की. पति बिंदी लेकर घर नहीं गया जिससे दोनों में झगड़ा हो गया. पत्नी नाराज हो कर अपने मायके वापस आ गई. पिछले 6 महीने से युवती अपने मायके में रह रही है. परिजनों के साथ मिलकर युवती ने पति की शिकायत पुलिस से कर दी. पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया है.
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पति पत्नी की काउंसलिंग की गई. परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड ने बताया कि एक बहुत अजीब मामला आया है. कपल आगरा के ही निवासी हैं. उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी. लड़का बस इस बात को लेकर लड़की को परेशान कर रहा है कि वह अत्यधिक बिंदी की डिमांड करती है. लड़का उसकी (पत्नी) बिंदियों की गिनती करता है. लड़का कहता है कि एक हफ्ते में सात बिंदी खर्च होनी चाहिए, अब बिंदी खर्च हो गई लगभग 30-35, जिसपर बवाल हो गया.
वहीं, लड़की का कहना है कि मैं जब मुंह धोती हूं या सोकर उठती हूं, कभी-कभी पसीने की वजह से भी बिंदी छूट जाती है. ऐसे में नई बिंदी मंगा लेती हूं. इसी को लेकर पति से विवाद हो गया. पति ने अब बिंदी लाना बंद कर दिया है. फिलहाल, काउंसलर द्वारा पति-पत्नी को समझाया गया है और समझौता करा दिया गया है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031