कांकेर। सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत पखांजूर-पानीडोबीर के इलाके में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। सोमवार सुबह घटना स्थल का सर्च करने पर एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव एवं एक नग एसएलआर रायफल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत डीआरजी एवं बीएसएफ का संयुक्त बल प्रतिबंधित नक्सली संगठन उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रविवार 2 फरवरी को नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी।

अभियान के दौरान पखांजूर-पानीडोबीर के इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दोपहर 12:30 बजे मुठभेड़ शुरू हो गई, मुठभेड़ लगभग 6 घंटे तक जारी रही, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्यवाही में नक्सली अपने आप को कमजोर पड़ता देख भाग खड़े हुए।

इस दौरान इलाके में अंधेरा हो जाने से जवान रात भर जंगल में ही मौजूद रहे। आज सुबह इलाके की सर्चिंग के दौरान इस मुठभेड़ में मारे गये एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव एवं एक एसएलआर रायफल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

क्षेत्र में अभी गस्त-सर्चिंग अभियान जारी है । मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं, मृत नक्सली कैडर की पहचान स्थापित की जा रही है। जवानों की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी दी जावेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031