कोरबा । नगरीय निकाय चुनावों के लेकर बीजेपी ने चुनाव अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को सीएम साय ने रायगढ़ और कोरबा में जनसभा को संबोधित किया। सीएम साय ने कोरबा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा- कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया।

युवाओं का किया भविष्य खराब
सीएम साय ने कहा- कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को खराब किया। पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया। जिससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसके दोषी जेल के अंदर है, उनका बेल नहीं हो रहा। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं।

कवासी लखमा पर बोला हमला
सीएम साय ने शराब घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर भी हमला बोला। सीएम ने कहा- अभी तो केवल मोहरा अंदर गए हैं, शराब घोटाला में पूर्व आदिवासी मंत्री अभी जेल में हैं, इसके मुख्य गुनहगार भी जेल में होंगे। बता दें कि शराब घोटाले में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी की गिरफ्तारी के बाद कवासी लखमा जेल में हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031