महाकुंभ नगर । आदेश के मुताबिक, सभी छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सभी अध्यापक समय के अनुसार विद्यालय पहुंचकर वर्तमान में जारी प्रयोगात्मक परीक्षा और गृह परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार संपादित कराएंगे। महाकुंभ में माघ पूर्णिमा से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, प्रयागराज में समस्त बोर्ड के सभी माध्यमिक स्कूलों की कक्षाएं शुक्रवार (सात फरवरी) से 12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) तक ऑनलाइन तरीके से संचालित होंगी।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज जिलाधिकारी की ओर जिला विद्यालय निरीक्षक को जारी आदेश के मुताबिक, विद्यार्थियों के आवागमन में असुविधा और छात्र हित में सात फरवरी से 12 फरवरी तक समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाएं ऑनलाइन तरीके से संचालित होंगी।

आदेश के मुताबिक, सभी छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सभी अध्यापक समय के अनुसार विद्यालय पहुंचकर वर्तमान में जारी प्रयोगात्मक परीक्षा और गृह परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार संपादित कराएंगे। बृहस्पतिवार को शाम आठ बजे तक 77.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया और 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031