दिखने में छोटा सा लौंग कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कई बीमारियों के इलाज में मदद कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी लौंग को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। औषधिय गुणों से भरपूर इस मसाले का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुणों के अलावा विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, थायमिन और विटामिन डी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे आवश्यक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं । ऐसे में चलिए जानते हैं रात के समय सिर्फ 2 लौंग खाने से क्या फायदे होंगे और इसका सेवन कैसे करें

रात के समय लौंग का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस में आराम मिलता है और पाचन तंत्र भी ठीक ढंग से काम करता है। अगर दांतों में कीड़े लगे हैं और मुंह से बदबू आती है तो लौंग फायदेमंद है। रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाकर सोएं। इससे केविटी से छुटकार मिलेगा और दातों का दर्द भी खत्म होगा। जी मिचला रहा हो तो आप लौंग के फायदे लें। 2 लौंग को पानी के साथ पीसकर थोड़ा गर्म कर लें। इसे थोड़ा-थोड़ा पिलाने से जी मिचलाने और अत्यधित प्यास लगने की समस्या ठीक होती है। लौंग के फायदे आप गठिया जैसी बीमारी में भी ले सकते हैं। लौंग के तेल गठिया वाले स्थान पर लगाएं। सिरदर्द की समस्या है तो छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाकर सो जाएं। अगर सर्दी खाँसी की समस्या ज़्यादा होती है तो रोज़ाना रात को सोने से पहले 2 लौंग का सेवन करें। अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो रोजाना  लौंग का सेवन शुरू कर दें। वायरल इंफेक्शन, ब्रोंकाइटिस, साइनस, अस्थमा आदि की समस्या से निजात पाने के लिए आप लौंग का रोजाना सेवन करे।

कैसे करें लौंग का सेवन?

रात को सोने से पहले मुंह अच्छी तरह से साफ़ करें और 2 लौंग को चबाकर 1 गिलास गुनगुना पानी पी लें। आप चाहें तो गुनगुने पानी में 2 लौंग का पाउडर मिलाएं और उसे पी जाएं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031