What's Hot

रायपुर। देश में लगातार बढ़ते बलात्कार जैसे जघन्य मामलों के विरोध में लायनेंस क्लब, अंकुर समाज सेवी संस्था, युवा समाजसेवी संस्था एवं युवा शक्ति बेमेतरा के संयुक्त तत्वाधान में बेमेतरा घड़ी चौक में दीपक एवं कैंडल जलाकर बेटियों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम से पत्र भेजा गया। मौन धारण कर हाथरस की बेटी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। लायनेंस क्लब अध्यक्ष ललिता साहू ने कहा कि देश में लगातार इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस प्रकार के घटना को रोकने के लिए सरकार सीधा फांसी का प्रावधान करें दोषियों पर बिना विलंब के शीघ्र कार्यवाही करें। अनाचार के हर मामले के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने की बात भी कही है।

जिला पंचायत सभापति राहुल टिकरिहा ने कहा कि देश में बढ़ती रेप की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही के लिए मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के साथ आरोपियों को फाँसी दिए जाने की मांग करते है। उन्होंने कहा प्रशासन का रेप के हर मामले में दृष्टिकोण एक जैसा हो यह सुनिशित किया जाए। क्योंकि यह देखने को मिला है कि मीडिया में मामला तूल पकडऩे के बाद, उन मामलों में कार्यवाही के लिए सरकारों द्वारा एसआईटी या जांच कमेटी का गठन कर दिया जाता है लेकिन जिन मामलो पर मीडिया की नजर नही पड़ती, प्रशासन उन मामलों में गंभीरता से कार्यवाही नहीं करता है। इसलिए रेप के हर मामले में दृष्टिकोण एक रखना जरूरी है। रेप के हर मामले को फस्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने के साथ-साथ समयसीमा में फैसला आए, यह भी सुनिश्चित किया जाए। समाजसेवी वर्षा गौतम व नंदिता जोगलेकर ने कहा कि दुष्कर्म के हर मामले पर राजनीति से ऊपर उठकर न्याय दिलाने के लिए सबको एक साथ आना चाहिए। दुष्कर्म की कोई भी घटना छोटा या बड़ा नहीं होता। आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मंत्री डहरिया द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। इस बयान के लिए उन्हें देश के बहनों-माताओं से माफी मांगते हुए नैतिकता के नाते इस्तीफा दे देना चाहिए। ग्रामीण स्तर पर भी महिलाओं ने की फाँसी की मांग व एक दृष्टिकोण, एक न्याय प्रणाली रखने की अपील:-ग्राम सरदा व लेंजवारा की महिलाएं भटगांव के गौठान में एकत्रित होकर इस मामले में अपना विरोध दर्ज की व मंत्री डहरिया के अमर्यादित वक्तव्य की भर्त्सना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से लायनेस क्लब अध्यक्ष ललीता साहू, जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा, सलमा सरीफ, वर्षा गौतम, किरण जैन, उवर्शी दास, आरती यादव, गीता गोश्वामी, नीतू कोठारी, नंदिता जोगलेकर, अमरीका निर्मलकर, लोकेश राजपूत, नरेश साहू, दीपेश राजपूत, राज कौशल, रौनक चावला, पोषण वर्मा, महेश कौशल, प्रमोद वर्मा, गोरेलाल यदु, हर्ष निषाद, रोमित साहू, कुंदन वर्मा, राहुल वर्मा, सौरभ वर्मा, टोकेश्वर साहू, महेंद्र साहू, सूरज कौशल, ओमकार साहू, हेमलाल वर्मा, डिगेश्वर वर्मा, चेतन वर्मा, सारंग वर्मा, विमल कर्माकर, जलेश्वर निषाद, टूकेश्वर निषाद, विकास मानिकपुरी, डोमेश साहू, रूपेश वर्मा, जित्तू वर्मा, मिथलेश साहू, चतुर साहू, रोहित साहू, ढालू साहू, सूरज साहू, तुषार साहू ,अनिल साहू , पारस माथुर, पेखम साहू, प्रेम साहू, राहुल साहू , दीपक साहू, दुष्यंत साहू, परमानंद साहू उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031