रायपुर। राजधानी में भाजपा की मीनल चौबे ने महापौर पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 85,000 से अधिक मतों के अंतर से हराकर 15 साल बाद भाजपा का परचम फहराया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में यह भाजपा की बड़ी राजनीतिक जीत मानी जा रही है।
रायपुर नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 70 वार्डों में से 60 से अधिक वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इससे रायपुर में भाजपा को नगर निगम पर पूरी तरह से नियंत्रण मिल गया है।
छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों पर चुनाव हुए थे, जिसमें सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। इन चुनाव परिणामों के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता इस जीत का जश्न मना रहे हैं। मीनल चौबे की जीत को भाजपा की मजबूत रणनीति और संगठन की ताकत के रूप में देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा अब अगले चुनावों के लिए और मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
BIG BREAKING मीनल चौबे ने महापौर पद पर दर्ज की शानदार जीत….दीप्ति दुबे को 85,000 से अधिक मतों से हराया…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















