रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंदू वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत राज्य में साय सरकार के सुशासन पर जनता ने भरपूर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव का जो परिणाम सामने आया है उससे यही लगता है कि राज्य की आमजनता सरकार की कामकाज से काफी प्रभावित है, और राज्य सरकार एक सकारात्मक दिशा में प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि आज शनिवार को छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के चारो खाने चित कर दिये है। राज्य सभी 10 नगर निगम में भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930