सऊदी अरब में काम करने गए राजस्थान में झुंझुनू जिले के राजेन्द्र नायक की 25 जनवरी को सऊदी अरब में मौत हो गयी, लेकिन परिजन धनाभाव के कारण अंतिम संस्कार के लिये उसका शव भारत नहीं ला पा रहे हैं।

राजेंद्र नायक के पुत्र संदीप नायक ने शनिवार को बताया कि उनके पिता 20 वर्ष पहले सऊदी अरब गये थे और वहीं एक अरब नागरिक के घर काम कर रहे थे। वह अक्सर फोन पर परिवार से बात करते थे और हर बार अगली बार आने का वायदा करते थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। करीब 18 दिन पहले परिवार को सऊदी अरब से एक रिश्तेदार का फोन आया था जिसने बताया कि 25 जनवरी को राजेंद्र नायक का निधन हो गया है और उनका शव अस्पताल में रखा हुआ है।

उसने बताया कि राजेंद्र नायक का शव भारत लाने के लिये करीब तीन लाख रुपये की जरूरत है, लेकिन परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि इतनी बड़ी रकम जुटा सके। उसने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनके पिता का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। राजेंद्र नायक के परिवार में उनकी बूढ़ी मां, पत्नी और तीन बेटे-बेटियां हैं, जो अपने पिता को अंतिम बार देखने की चाहत रखते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30