ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है. वहीं रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है. सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है. एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी. रिया चक्रवर्ती को 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. रिया को पासपोर्ट जमा करना होगा. वहीं रिया को मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी लेनी होगी. जब भी रिया को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. बता दें, रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है. रिया को जमानत मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा रिया को बेल देने के फैसले से हम खुश हैं. सच और न्याय की जीत हुई है. आखिरकार जस्टिस सारंग कोटवाल ने फैक्ट्स और कानून को स्वीकारा. रिया की गिरफ्तारी और उनकी कस्टडी पूरी तरह से अनुचित और कानून की पहुंच से परे थी. तीनों सेंट्रल एजेंसियों ने रिया को हाउंस और विच हंट किया. सीबीआई, ईडी और एनसीबी को अब अंजाम पर आना चाहिए. हम सत्य के लिए प्रतिबद्ध हैं. सत्यमेव जयते.
रिया को महीने भर की जेल के बाद मिली बेल, भाई शोविक की अर्जी खारिज
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















