प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 71 लाख 18 हजार श्रद्धालु कर चुके हैं. वहीं, महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि को है. जिसमें 4 दिन बाकी हैं. लेकिन उससे पहले ही स्नान करने वालों का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है.
महाकुंभ में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. ये एक अच्छे वातावरण का नतीजा है.
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 13 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक देश की आधी आबादी पुण्य की डुबकी लगा चुकी है. ये दुनिया का अब तक सबसे बड़ा आयोजन है, जहां इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और स्नान किया है.
शनिवार को भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शनिवार को भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़. रात 12:00 से सुबह 10:00 बजे तक 58000 गाड़ियां प्रयागराज कुंभ मेला में आई है. डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा कि शिवरात्रि के स्नान को लेकर फोर्स का डेप्लॉयमेंट अधिक किया जाएगा. श्रद्धालुओं के लिए और भी कई बदलाव किए जाएंगे.
कुछ जगह, जहां पर भीड़ ज्यादा है वहां पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है. हमारी टीम लाउड हेलर्स के माध्यम से लगातार अनाउंस करती रहती है कि किसी तरह के वीडियो ना बनाएं लेकिन कुछ अपराधी किस्म के लोग हैं, जो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं. इस मामले में हमने FIR की है. शीघ्र गिरफ्तारियां होंगी.
कुंभ मेला को लेकर अफवाह फैलाने वाले जैसे पाकिस्तान के वीडियो को कुंभ का बताकर फैलाया गया. ऐसे 36 सोशल मीडिया अकाउंट्स को 24 घंटे में आईडेंटिफाई कर FIR दर्ज की गई है.
क्या आखिरी दिन भी टूटेगा रिकॉर्ड?
26 फरवरी को महाकुंभ का आखिरी स्नान है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इस दिन रिकॉर्ड बन सकता है. ये दावा इसलिए भी किया जा रहा है क्योंकि अब तक प्रमुख स्नानों पर देखें तो पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को 1 करोड़ 70 लाख लोग आए. 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर 3 करोड़ 50 लाख लोग पहुंचे, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 7 करोड़ 64 लाख लोग स्नान करने पहुंचे. 3 फरवरी को बसंत पंचमी पर 2 करोड़ 57 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ लोगों ने स्नान किया. अब महाशिवरात्री का स्नान बचा है और महाकुंभ समापन से पहले आखिरी वीकेंड है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि इस वीकेंड पर सबसे ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30