उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीती रात गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, सूचना लगते ही मौके पर खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई और सैंपल लेकर जांच को भेजा. हालांकि, गनीमत यह रही है कि सब को समय पर इलाज मिल गया और जान बच गई.
घटना देर शाम शुक्रवार की है, जब डिडौली गांव के रहने वाले कुलदीप गुप्ता के पिता की बरसी का कार्यक्रम था. जहां भोजन में गाजर का हलवा भी परोसा गया था. बरसी के कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भोजन किया. वहीं, जिन लोगों ने कार्यक्रम में गाजर का हलवा खाया था, उनकी तबीयत अचानक शाम को खराब होने लगी.
जिसके बाद बीमार लोगों ने प्राथमिक चिकित्सालय का रुख किया. हालांकि, देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और थोड़ी देर में अस्पताल के बेड फूड प्वॉइजनिंग के शिकार लोगों की भीड़ से भर गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई. जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने खाने के सैंपल लिए और जांच के लिए भेजा.
स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य विभाग की शिथिलता के चलते मिलावट खोर खुले आम मिलावट के खाद्य पदार्थ बाजारों में बेच रहे हैं. जिसका शिकार ग्रामीण हो रहे हैं. जिले में मिलावट की कई खबरें आने के बाद भी विभाग सतर्क नहीं हुआ है. यही वजह है कि दूध और पनीर में खुलेआम मिलावट हो रही है. लोगों का आरोप है कि बरसी के गाजर के हलवे में जिस दूध का इस्तेमाल किया गया था, वह मिलावटी था.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30