उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सरधना कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति और ससुराल वालों ने मृतका के परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की और उन्हें बताया कि महिला की तबीयत खराब हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति निसात आलम और उसके परिवार ने घायल अवस्था में महिला को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब डॉक्टरों को मृतका के गले पर दबाव का निशान दिखाई दिया, तो निसात आलम भागने लगा। लेकिन अस्पताल के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। लोहिया नगर थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने निसात आलम और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया।

जानिए, क्या है पूरा मामला? – मेरठ के नूरनगर निवासी इरफान ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी शाहिन का निकाह 2 महीने पहले सरधना के निसात आलम के साथ हुआ था। शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल वालों ने शाहिन को कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह, निसात आलम ने अपनी मां, बहन, और पिता के साथ मिलकर शाहिन के साथ मारपीट की और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शाहिन के परिजनों को गुमराह करने के लिए उन्हें बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

मृतका के पिता का बयान – मृतका के पिता इरफान ने बताया कि जब निसात आलम और उसके परिवार ने शाहिन को अस्पताल लाया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर निसात आलम अस्पताल से भागने लगा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो निसात आलम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इरफान ने बताया कि उनकी बेटी की शादी को अभी केवल 2 महीने हुए थे और उसकी हाथों की मेहंदी भी सही से नहीं छूटी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लालच में उनके बेटी को मारा गया।

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और देर शाम परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930