साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर एस उमेश अब इस दुनिया में हीं रहे। उनका 79 की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ‘अवले नन्ना हेंथी’, ‘अन्नय्या थम्मय्या’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए फेमस डायरेक्टर एस उमेश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका किडनी फेलियर और अन्य बीमारियों के कारण निधन हो गया। डायरेक्टर का अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु के बनशंकरी श्मशान घाट पर किया जाएगा।
 
डायरेक्टर को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थीं, जिसके बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उमेश की किडनी खराब होने के बावजूद डॉक्टर डायलिसिस के बिना केवल दवा से उनका इलाज कर रहे थे।
 
2021 में डायरेक्टर एस उमेश ने आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई थी और बताया था कि वह अपनी किडनी की बीमारी के कारण शारीरिक रूप से कमजोर हो गए है। उन्होंने खुलासा किया था कि उनके इलाज के लिए हर पांच दिन में एक इंजेक्शन की जरूरत होती है, जिसमें प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत 2,000 रुपए होती है। इसके बाद लहरी म्यूजिक कंपनी के मनोहर नायडू और लहरी वेलु ने एस उमेश के इलाज के लिए उन्हें 1 लाख रुपए दिए थे।

 
काम की बात करें तो एस उमेश ने 1974 में बतौर सहायक निर्देशक अपनी शुरुआत की थी। चौदह साल बाद, 1988 में उन्होंने फिल्म ‘अवले नन्ना हेंथी’ से निर्देशन में कदम रखा और काशीनाथ और भव्या को लीड रोल में कास्ट किया। यह फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई और इसके बाद में इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाया गया। फिल्म के हिंदी वर्जन में आमिर खान ने लीड रोल प्ले किया था। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031