बलौदाबाजार। जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घरों मे नल कनेक्शन प्रदाय कर गुणवत्ता युक्त एवं शुद्ध पेयजल उपलबध कराना है्। राज्य शासन द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यो को क्रियान्वित कर पूर्ण करने हेतु समय-सीमा प्रदेश के लिये वर्ष 2023 रखी गयी है । जिले मे जल जीवन मिशन के कार्यो के सूचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता मे जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति ;क्ॅैडद्ध का गठन किया गया है। जिसमे कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बलौदाबाजार सदस्य सचिव होंगे। इनके अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जनसम्पर्क अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग, वनमण्डल अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, उप संचालक कृषि विभाग, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग बलौदाबाजार एवं कसडोल सदस्य के रूप मे शामिल है।
Previous Articleनरवा विकास योजना, मुख्यमंत्री की विशेष पहल
Related Posts
Add A Comment


















