रायपुर। नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है जहां रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर मीनल चौबे ने सवा लाख से अधिक मतों से विजय श्री हासिल की वहीं 60 भाजपा पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है जिसका शपथ ग्रहण समारोह आगामी 27 फरवरी को होने जा रहा है रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता रायपुर सांसद और विधायक गण रायपुर महापौर मीनल चौबे और सभी 60 पार्षदों की शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। इस संदर्भ में शपथ ग्रहण हेतु सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और नवनिर्वाचित पार्षदों को दिशा निर्देश देने और कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में जिम्मेदारियां आबंटित करने रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में नगर निगम चुनाव के संचालक पश्चिम विधायक राजेश मूणत , रायपुर उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओ की उपस्थिति रही। पार्षदों और कार्यकर्ताओं से भरे हुए हॉल में सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा नवनिर्वाचित महापौर का ग़जमाला से आत्मीय स्वागत किया गया। उसके पश्चात सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओ द्वारा भगवा गमछा पहना कर सभी पार्षदों का अभिनन्दन किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031