पिथौरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिताजी नंदकुमार बघेल का पिथौरा विकासखंड के ग्रीन ग्राम पंचायत सपोस में आगमन के बाद पिथौरा थाना चौक के पास जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात स्थानीय रेस्ट हॉउस पिथौरा में आगमन हुआ, यहां नंदकुमार बघेल ने कहा कि हाथरस में दलित समुदाय के लड़की के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात दोषियों को भाजपा की सरकार बचा रही है यह गलत है इसकी घोर निंदा की है। साथ ही साथ हमारे देश के नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ वहां की पुलिस प्रशासन ने जो बर्ताव किया है यह बहुत ही गलत है इसका बदला कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में बताएगी, बघेल ने कहा कि देश में बैठे मोदी सरकार ने जो किसान बिल लाए हैं वह किसान विरोधी बिल है इसका भी उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बिल जो किसान हित में ना हो इस बिल की जरूरत नही हैं, कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर है और इस बिल का हम विरोध करते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रुप से पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, पिथौरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा, पिथौरा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला उपाध्यक्ष उमर हसन पिथौरा के वरिष्ठ पार्षद राजू सिन्हा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने कार्यक्रम में शिरकत किये।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031