रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. बीते दिन राजधानी रायपुर सबसे गर्म 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. वहीं अन्य जिलों में भी पारा 35 के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में दिन में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है. आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है. मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहेंगे, और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

रायपुर में तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंचा
रायपुर में मौसम तो साफ रहेगा, लेकिन तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है. शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 24 घंटों में मौसम का पूर्वानुमान
प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा. कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान स्थिर रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 1-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के बाद गिरावट संभव है. उत्तर छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031